नदी में बहे उपखंड अधिकारी रामेश्वर दयाल मीणा के शव का देर रात्रि को पोस्टमार्टम हो गया। इसके बाद प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया।
गौरतलब है कि 14 जुलाई को एसडीएम मीणा बांसवाड़ा से कुशलगढ़ जाने के दौरान बारी नदी में गाड़ी सहित बह गए थे। तीन दिन चले सर्च आॅपरेशन के बाद उनका एसडीम का शव रविवार को अनास नदी में मिला।
एसडीएम मीणा के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मीणा की हत्या की गई है इसलिए इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए। परिजनों ने मीणा का शव लेने से भी इंकार कर दिया था। सोमवार को दिन भर प्रशासन और परिजनो के बीच वार्ता चलती रही।
इसके बाद परिजन सोमवार देर रात्रि को पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद उदयपुर से डॉक्टरों की विशेष टीम बुलाकर मीणा का रात्रि करीब 12 बजे पोस्टमार्टम किया गया। वहीं रेंज आईजी ने परिजनों को उचित जांच का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि नदी में बहे एसडीएम मीणा अलवर के राजगढ़ के रहने वाले थे। इस दुर्घटना में उनका चालक अशोक भी बह गया था लेकिन वह सुरक्षित बच गया था।