फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की उपस्थिति में भाजपा में जाएगा राजस्थान की राजनीति का यह दिग्गज !

Sat, 06 May 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
किरोड़ीलाल मीणा
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उन राज्यों का दौरा कर रहें है जहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है। इसी क्रम में शाह का इसी माह राजस्थान आने का भी कार्यक्रम है। यहां वे पार्टी के आला नेताओं के साथ आम कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार अमित शाह के राजस्थान दौरे के दौरान प्रदेश के कई दिग्गज राजनेता भाजपा में सम्मलित हो सकते हैं। जिसमें प्रमुख नाम पूर्व मंत्री और किरोड़ीलाल मीणा का भी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किरोड़ी भाजपा में सम्मलित होने के लिए संघ के शीर्ष नेताओं से भी मिल चुके है। अमित शाह के जयपुर कार्यक्रम के दौरान होने वाली संभावित रैली में किरोड़ी भाजपा में पुन: सम्मलित हो सकते है। डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद ही उनके भाजपा में सम्मलित होने की संभावनाओं को बल मिला था। हालांकि मुलाकात के बाद डॉ मीणा ने कहा था कि मुलाकात का उद्देश्य दूसरा था।

गौरतलब है पूर्व वसुंधरा सरकार में डॉ किराड़ी लाल मीणा केबिनेट मंत्री थे। लेकिन उसके बाद राजे से उनके रिश्तो में खटास आ गई थी। जिसके बाद वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस को अप्रत्यक्ष रुप से समर्थन दिया था। जिसके कारण भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा था कांग्रेस सरकार बनाने में सफल हुई थी। वर्तमान में डॉ किरोड़ी लाल मीणा राजपा में है और विधायक है। डॉ किरोड़ीलाल मीणा को करौली, दौसा व सवाई माधोपुर की कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रभाव रखते है। वे दौसा से निर्दलीय सांसद भी रहें है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें