फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री के सामने 'दुश्मन' पर गरजा 'अर्जुन'

Sat, 23 Sep 2017 03:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
टैंकर अर्जुन को देखती रक्षामंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत की प्रथम महिला रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जैसलमेर पहुंची। इस दौरान पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में उन्होंने स्वदेशी टैंक अर्जुन का प्रदर्शन देखा। 
विज्ञापन


जैसलमेर पहुंचने के बाद सीतारमण का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने सैन्य अधिकारियों से सीमा के हालातों के बारे में जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद रक्षा मंत्री पोकरण पहुंची, जहां डी.आर.डी.ओ द्वारा विकसित किए गए देश में निर्मित शक्तिशाली अर्जुन टैंक मार्क 2 की मारक क्षमता का प्रदर्शन देखा।

इस दौरान लाइव डेमोस्ट्रेशन हुआ। जिसमें सेना द्वारा अपग्रेड अर्जुन टैंक से टारगेट पर अचूक निशाना साधा। इस दौरान सेना के सदन कमान के आर्मी कमांडर 12 कोर के कोर कमांडर व अन्य कई उच्च स्तरीय सेना के अधिकारी व डी.आर.डी.ओ के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

फायरिंग क्षमता का लिया जायजा

रक्षामंत्री जायजा लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के तहत देश के अग्रिम मोर्चो पर तैनात जवानों-अधिकारियों की हौसला अफजाई करने के दिए गए दिशा-निर्देशों की कड़ी में निर्मला सीतारमन आज एक दिवसीय यात्रा पर सरहदी जिले जैसलमेर की यात्रा पर आई थी। 

इस दौरान उन्होंने विभिन्न हथियारों की फायरिंग क्षमता का भी जायजा लिया। साथ ही उन्होंने पश्चिमी डेजर्ट सीमा क्षेत्र परिपेक्ष्य में ऑपरेशनल क्रियाकलापों के बारे में सैन्य अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और जवानों की हौंसला अफजाई भी की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें