फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलाहारी बाबा बेनकाब, मेडिकल बोर्ड ने दिया फिट करार

Sat, 23 Sep 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फलाहारी महाराज
विज्ञापन
बीमारी का बहाना बनाकर चार दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती फलाहारी बाबा का सच सामने आ गया है। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों के बोर्ड ने बाबा को मेडिकली फिट करार दे दिया है। इससे पूर्व बाबा को आज सुबह पुलिस ने निजी चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट आने के बाद बीमारी को लेकर बाबा द्वारा बोले गए झूठ का पर्दाफाश हो गया है। गौरतलब है कि अलवर के फलहारी बाबा पर उसकी अनुयायी रही एक बिलासपुर की छात्रा ने यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप लगने के बाद से बाबा अलवर के एक अस्पताल में बीमारी का बहाना बनाकर भर्ती था। इस दौरान बिलासपुर से अलवर आई पीड़िता से पुलिस ने घटनास्थल की तस्दीक कराई व उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


बाबा की मुश्किलें तब और बढ़ी जब पीड़िता के पिता ने कहा कि वे और भी ऐसे लोगों को जानते हैं, जो बाबा के कृत्यों का शिकार रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया था ये

फाइल फोटो।
घटना ​बीते माह की बताई जा रही है, जब पीड़िता बाबा के अलवर स्थित मधुसूदन आश्रम में रुकी थी। बाबा पर आरोप है कि इस दौरान उसने अपने गुप्त कमरे में उससे दुष्कर्म का प्रयास किया था। लेकिन वह किसी तरह बचकर आश्रम के दूसरे कमरे में चली गयी और उसने कमरा बंद कर लिया।

इसके बाद वह रात भर उसी कमरे में रही। इसके बाद अगले दिन सुबह आश्रम में पढ़ने वाला ही एक बच्चा उसे अलवर स्टेशन पर छोड़कर आया। जहां से वह अपने घर चली गई और उसने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें