फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विदेशी युवतियों सहित छह अरेस्ट, स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा काम

Tue, 01 Aug 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
वेश्यावृत्ति गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शहर के बीचों-बीच थाई स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक काम का भंडाफोड़ पुलिस ने किया। पुलिस ने यहां से थाईलैंड की तीन, मिजोरम की एक युवती समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के कोतवाली थाना इलाके में आज शाम की गई। मिली जानकारी के अनुसार यह स्पा करीब सवा साल से चल रहा था। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने यहां बोगस ग्राहक भेजकर तस्दीक कराई और ईशारा मिलने पर छापा मारा। इस दौरान यहां थाईलैंड की तीन और मिजोरम की एक युवती मिली। इनके साथ ही यहां पर एक अन्य स्थानीय युवती और स्पा सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा में विदेशी युवतियों से देह व्यापार करवाने का यह पहला मामला सामने आया है। यह कार्रवाई पुलिस की विशेष टीम ने की और इस मामले में की जानकारी स्थानीय थाने को भी नहीं दी गई। पुलिस ने आरोपी विदेशी युवतियों के पासपोर्ट, वीजा आदि जप्त कर लिए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें