फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में पति ने की पत्नी की हत्या

Sun, 21 May 2017 08:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर के भिनाय उपखण्ड के नागोला गांव में मामूली कहासुनी को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित पति को भिनाय थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन


भिनाय थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापति ने बताया कि नागोला गांव निवासी 21 वर्षीय रामदेव खटीक ने रविवार को लोहे के मोटे सरिए से सिर पर वार करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जांच में सामने आया कि दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी इससे गुस्साए रामदेव ने पत्नी की हत्या की। आरोपित रामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। थानाधिकारी प्रजापति ने बताया कि चार साल पहले ही दोनों का विवाह हुआ था।

विवाह के बाद से ही दोनों में अनबन चलती रहती थी। उन्होंने बताया कि पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर आरोपित रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें