अजमेर की हाई सिक्यूरिटी जेल में पूछताछ करने गए एक थानाप्रभारी से हार्डकोर बदमाश द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। मामला सिविल लाईंस थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस ने हार्डकोर बदमाश अनिल पंड्या को गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ फतेहपुर सीकरी थानाप्रभारी की ओर से राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज करवाया गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी अनिल को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे वापस हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया।
सिविल लाईन थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि हार्डकोर अपराधी अनिल पांडे से एक मुकदमे के सिलसिले में फतेहपुर सीकरी थानाधिकारी हाई सिक्योरिटी जेल पहुंचे थे। जहां पंड्या ने थानाधिकारी से पूछताछ में सहयोग करने की बजाय बदसलूकी शुरू कर दी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जेल के प्रहरियों और थाना स्टाॅफ द्वारा काबू में करके पंड्या को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी करण सिंह ने कहा कि आरोपी पांडे के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया।