फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर-पनीर की सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या

Wed, 26 Jul 2017 05:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रिश्तों में आए दिन छोटी—छोटी बातों को लेकर झगड़ें होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन कभी ये झगड़ा जघन्य अपराध में भी तब्दील हो सकता है।
विज्ञापन


ताजा मामला अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र का है, जहां मटर—पनीर की सब्जी नहीं बनाने पर गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या कर दी। दरअसल, नगरा क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग महिला मीना को अचेतावस्था में लेकर आज अस्पताल पहुंचे, लेकिन वह तब तक मर चुकी थी। इस पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। अलवर गेट थाना प्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस संदिग्ध मामला मानते हुए पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी थी। इसी दौरान उन्होंने जब आस-पड़ोस के लोगों और मृतका के परिजनों से पूछताछ की तो बयानों में विरोधाभास सामने आया।
विज्ञापन


इस पर सख्ती से मृतका के पति निरंजन से पूछताछ की गई तो उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। निरंजन ने बताया कि शराब के नशे में उसने पत्नी मीना को मटर—पनीर की सब्जी बनाने को कहा, लेकिन उसने आलू की सब्जी बना दी। इससे वह आक्रोषित हो गया और उसने पत्नी के सिर पर लोहे की छड़ से वार कर दिया। पुलिस फिलहाल आरोपी निरंजन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें