फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद सैकंड में ताला तोड़कर ले उड़ते है वाहन

Mon, 16 Oct 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
पुलिस ने जयपुर में एक ऐसी शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है जो मनपसंद दुपहिया वाहनों को चुराकर औने-पौने दामों में बेच देती है। 
विज्ञापन


छह वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे दो दर्जन दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। गैंग में शामिल बदमाश इतने शातिर है कि चंद सैकंड में वाहन का लॉक तोड़कर उसे चुरा ले जाते थे। डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्रदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सज्जू उर्फ साजिद, शाहरूख उर्फ नाड़ा, मोहम्मद हुसैन, शोएब खान, रिहान और मजहर है। ये सभी आरोपी टोंक के रहने वाले हैं और जयपुर में कानोता थाना इलाके में मकान किराए पर रहते है।
विज्ञापन


इनके कब्जे से पुलिस ने दो पेचकस, एक प्लास, दो कटर और मास्टर चाबियां बरामद की हैं। इस गैंग ने ज्यादातर वारदातें जयपुर के बस्सी, गलता गेट, खो नागोरियन, बजाज नगर, विश्वकर्मा, कानोता और मोतीडूंगरी थाना इलाके में की है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कानोता इलाके में छह बदमाश सुनसान जगह पर बैठकर चोरी करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में एसीपी बस्सी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गिरोह को दबोच लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें