फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार रुपए की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2017 04:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस कांस्टेबल को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महेंद्र कुमार रैगर उम्र 26 साल है। वह जिला बाड़मेर के गुड़मालानी थाने में कांस्टेबल है और बादर सिंदरी गांव, जिला अजमेर का रहने वाला है। 

उसके खिलाफ गांव गोलियां गर्वा, रावली नाड़ी जिला बाड़मेर निवासी 50 वर्षीय वालाराम कुमार ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि आरोपी कांस्टेबल महेंद्र कुमार ने वालाराम को अवैध धंधा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और आगे उसका ध्यान रखने व किसी और पुलिस मुकदमे में उसका नाम नहीं आने देने की एवज में 2000 रुपए की बंधी देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कांस्टेबल महेंद्र कुमार मासिक बंधी की रकम लेने के लिए बाजार गया था। जहां उसने परिवादी वालाराम से रिश्वत की रकम दो हजार रुपए लेकर जेब में रख ली। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी ने आरोप कांस्टेबल महेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई कैंप सड़वा, बाड़मेर एसीबी उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें