फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां बदली मातम में, भतीजी की शादी में मिली चाचा की लाश

Sat, 27 May 2017 01:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
एक तरफ शादी का माहौल था, नाच गाना चल रहा था और उसी बीच घर के आंगन में किसी की हत्या कर दी गई। आंगन में पड़ी लाश देकर हंगामा मच गया। खुशियां पल भर में मातम में बदल गया। परिजनों का गुस्सा इतना बढ़ा कि उन्होंने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके आंगन में दाहसंस्कार करने तक की बात कह दी।
विज्ञापन


उदयपुर के जयसमंद के धूणी फला निवासी भगवान लाल मीणा (40) की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। भगवान लाल अपने भतीजे की शादी के उत्सव के लिए आया हुआ था। शुक्रवार को भगवान लाल के भतीजे की बिंदौरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वह बीच कार्यक्रम में गायब हो गया। आयोजन के चलते किसी का ध्यान उसकी गैरमौजूदगी पर नहीं गया। आधी रात कार्यक्रम के बीच किसी का ध्यान घर के आंगन में गया, जहां भगवान लाल की लाश पड़ी हुई थी।

इस बीच परिवार वालों ने किसी एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगा दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने शव को उसी व्यक्ति के आंगन में लेकर दाह संस्कार करने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभालने की कोशिश की। लेकिन मामला बिगड़ता गया। परिजनों ने हत्यारे की गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम करवाने व दाह संस्कार के लिए मना कर दिया। मामले में सराड़ा थाना प्रभारी शिवनाथ सिंह देवड़ा ग्राम वासियों के साथ समझाइश की कोशिश मे लगे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें