फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो इसलिए गोपाल ने होटल के कमरे में लगाई फांसी

Sat, 27 May 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
गोपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में ईदगाह के पास पीएनटी कालोनी स्थित होटल परिजात पैलेस में युवक की आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंध कारण बताया जा  रहा है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। शुक्रवार को परिवारीजन शव ले गए।   
विज्ञापन


गोपाल सिंह राठौर (23) का शव लेने शुक्रवार को राजस्थान के नागौर से उसके परिवारीजन आगरा आए। आत्महत्या के पीछे प्रेम संबंध की कहानी सामने आई है।  बता दें, होटल परिजात पैलेस के कमरा संख्या 204 में गुरुवार को डीडवाना, नागौर (राजस्थान) के गोपाल सिंह राठौर का शव फंदे पर लटका मिला था। 

पुलिस ने कमरे से एक पत्र बरामद किया था। हालांकि उसमें आत्महत्या का कारण नहीं लिखा था। शुक्रवार को उसके पिता मंगु सिंह सहित रिश्ते का भाई आगरा आए। उन्होंने पुलिस को बताया कि गोपाल 27 अप्रैल को अपनी बहन के यहां गया था। वहीं से लापता हो गया। पड़ोस में रहने वाली एक युवती और उसकी ममेरी बहन भी लापता थीं। 
विज्ञापन


गोपाल के पास मोबाइल नहीं था। इस कारण उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। युवती के पिता ने गोपाल के खिलाफ थाना डीडवाना में शिकायत दर्ज कराई थी। तब उन्हें उसके युवती से संबंध की जानकारी हुई थी। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि प्रेम संबंध में युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। उसकी फोटो भी मिली थी। जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में युवती का जिक्र किया था। उसके बारे में ‘पू’ कहकर लिखा है।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें