फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर राहगीर की बाइक ले भागे

Wed, 19 Apr 2017 07:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर में रामगढ़ रोड पर फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर दो युवक बुधवार को एक राहगीर की बाइक लूटकर भाग गए। घटना के बाद ठगी के शिकार सैंथल, दौसा निवासी रामजीलाल ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर सूचना दी। देर शाम तक पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश  कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित रामजीलाल बुधवार सुबह जयसिंहपुरा खोर में किसी व्यक्ति से अपना बकाया पेमेंट लेने आए थे। उनके साथ गांव से एक युवक भी मौजूद था। जब वे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी रामगढ़ रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने इशारा कर रामजीलाल को रोका और खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि तुम्हारी फाइनेंस की किश्त जमा नहीं हुई है। इसलिए बाइक लेने आए है। 

तब रामजीलाल ने बाइक की किश्त जमा होने की बात कही। लेकिन दोनों युवकों ने उसे आॅफिस चलने को कहा। रामजीलाल के विश्वास में आने पर एक बदमाश उसकी बाइक को चलाने लगा। पीछे बदमाश ने रामजीलाल और उसके साथी युवक को बैठा लिया। इसके बाद वे लोग धोबी मोड़ तिराहे के समीप पहुंचे। तभी रामजीलाल की बाइक चला रहे ठग ने उसे चाय पीने का बहाना कर नीचे उतार दिया और बाइक भगाकर ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें