फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर: 21 साल से फरार चल रहे दो ईनामी बदमाश अरेस्ट

Fri, 09 Jun 2017 01:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
arrest - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भरतपुर जिले के डीग पुलिस थाना ने  लंबे अरसे से फरार दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गांव हाथिया थाना बरसाना जिला मथुरा के रहने वाले है। इनमें एक बदमाश कुर्सीद उर्फ कुर्री और दूसरा रहमू उर्फ रहमा है। भरतपुर के डीग थाने में दर्ज आपराधिक मुकदमों में ये दोनों पिछले करीब 21 साल से फरार वांछित चल रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक भरतपुर अनिल टांक ने गिरफ्तार मुताबिक वृताधिकारी डीग अनिल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों वांटेड गुरुवार रात को कहीं बाहर जाने की फिराक में है। इस पर सीओ अनिल कुमार अपनी टीम के साथ बस स्टैण्ड डीग पर पहुंचे। वहां सादा वस्त्रों में तैनात पुलिस टीम ने तो दो संदिग्ध व्यक्तियों को पैदल डीग कस्बे की तरफ से आते देखा तो पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन दोनों भागने लगे।

जिन्हें पीछा कर दबोच लिया। तब उनके नाम व पते से खुलासा हुआ कि वे 21 साल से फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये न्यायालय एसीजेएम डीग से स्टैंडिंग वारंट जारी हो रखे थे। जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर द्वारा एक-एक हजार रूपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें