फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल नदी में मिला लापता होमगार्ड का शव

Fri, 09 Jun 2017 01:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में दो दिन पहले चंबल पुलिया से कूदे होमगार्ड के जवान का शव नयापुरा चंबल घाट पर मिला है। होमगार्ड गणेश को दो दिन से लगातार गोताखोर तलाश रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जब गोताखोर चंबल घाट पर होमगार्ड गणेश का शव तलाश रहे थे, तभी शुक्रवार सुबह उन्हें चंबल में ही उनका शव दिखाई दिया। इसके बाद गोताखोरों ने उसे निकालकर कुन्हाड़ी थाना पुलिस के सुपुर्द किया। कुन्हाड़ी निवासी गणेश होमगार्ड में नौकरी करता था और बुधवार देर रात को अपनी बाइक चंबल पुलिया पर छोड़कर नदी में कूद गया था।  फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें