फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़ी दो बसें, दो दर्जन घायल

Sat, 19 Aug 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद भीड़ हुई जमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवाड़ी में आज राजस्थान परिवहन निगम की दो बसो में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो , घायलों को राहगीरों ने बसों से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से आसपास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं दोनों बसो के ड्राइवर की हालात नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दिल्ली से अलवर जा रही राजस्थान परिवहन की बस का अलवर से आ रही राजस्थान परिवहन की भिवाड़ी के पास खिजुरीवास गांव के पास आमने सामने टक्कर हो गई। बस में सवार दौलत सिंह ने कहा की वो अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से अलवर के लिए रवाना हुआ था। भिवाड़ी बस स्टेण्ड पार करते ही एक जोरदार धमाका हुआ और सभी सवारिया इधर से उधर गिरने लगी, दोनों बसो में चीख पुकार गूंजने लगी, सभी अपने साथ अन्य सवारी को तलाशने लगे।

वहीं इस मामले की घटना पाते ही एएसपी राजेंदर खोत और डिप्टी नेमीचंद खारिया मौके पर पहुंचे और घायलों की जानकारी जुटाने लगे। गांव वालों की मानें तो ठीक उसी जगह पहले भी कई बार हादसे हो चुके जिसका कारण गांव से निकलने वाला घरेलु पानी है, पानी की सही निकासी नहीं होने पर ग्रामीण रोड पर ही अपना पानी छोड़ देते है, जिससे सीसी रोड होने की वजह से वाहनों के टायर स्लिप हो जाते है जिससे हमेशा  हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें