फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले- कब होगा चोरी का वर्कआउट

Sat, 19 Aug 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
victims
विज्ञापन
बहादुरगंज मोहल्ले में एक महीना पहले किराना व्यापारी की दुकान और मकान में जेवरात समेत करीब 10 लाख रुपये की चोरी के मामले में पीड़ित परिवार के साथ कई दुकानदार शनिवार पूर्वाह्न में कोतवाली आ धमके। उन्होंने सीओ एसके सिंह और इंसपेक्टर संजय गोयल से घटना के वर्कआउट में हो रही देरी की वजह पूछी। हालांकि पुलिस ने उन्हें जल्द ही वर्कआउट कर देने का भरोसा दिलाया लेकिन पीड़ित परिवार आहत दिखा। उसने अपनी आर्थिक दिक्कतें भी बयां की। बोले, बस यह बता दो कि वर्कआउट कब हो पाएगा। मोहल्ला बहादुरगंज निवासी महेशचंद्र साहू और उनकी पत्नी के साथ पुलिस अफसरों से मिले दुकानदारों ने पहले तो उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया फिर वर्कआउट नहीं होने पर अपनी पीड़ा को उजागर किया। बताया, 11 जुलाई की रात चोरों ने जिस तरह से उसकी दुकान और मकान को निशाना बनाया, असलियत से पुलिस भी वाकिफ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से चोरों तक पहुंचने में महज औपचारिकता ही पूरी की है। महेश ने यह भी कहा कि अगर कोशिश की जाए तो चोरी खुलने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। व्यापारी और उसके परिवार के सदस्यों ने फिंगर प्रिंट से भी कोई नतीजा सामने नहीं आने पर नाराजगी व्यक्त की।अपनी आर्थिक दिक्कतें बयां करते वक्त महेश ने कहा- पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ कर माल बरामद कराने में नाकाम रही तो वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोतवाली गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएगा। इधर, इंसपेक्टर संजय गोयल का कहना है कि चोरी की घटना के वर्कआउट के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। पिछले दिनों तहकीकात के दौरान क्लू भी मिले थे लेकिन आगे की स्थिति साफ नहीं हो पाई। पुलिस की एक टीम इसी प्रकरण में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें