फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नंबर की बाइक पर सवार लोग दिखें तो हो जाएं सतर्क

Thu, 31 Aug 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने आज ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो राह चलती महिलाओं को निशाना बनाता था। ये गिरोह वारदात में बिना नंबर की बाइक का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन


अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने आज गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिलाओं के गले से सोने की चैन छीनने की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों में साजिद उर्फ उदा पुत्र ईशब निवासी फलसा और जाविद उर्फ जावेद पुत्र सुलेमान निवासी जोडिया हैं। दोनों आरोपियों को कारागृह जिला अलवर से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 8 अगस्त को सहाब जोहड़ा के दीप विला निवासी योगेश अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने बताया था कि 28 जुलाई की सुबह करीब साढ़े दस बजे उसकी पत्नी गीता क्रास पाईन्ट मॉल बस स्टैण्ड के लिए अपने निजी काम से पैदल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते मे दशहरा मैदान के पास एक पल्सर बाइक पर दो युवक आए और झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चैन खींचकर ले गए। चैन में डायमंड का लॉकेट भी था। इस पर जांच करने के बाद पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना नंबर वाली बाइक का वारदात में उपयोग करते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें