शादी से लौट रही एक गाड़ी को तेज रफ्तार बोलेरो ने ऐसी टक्कर मारी कि तीन लोग की जान चली गई।
सीकर जिले के दादिया थाना इलाके के दौलतपुरा बस स्टैंड के पास देर रात बुलेरो और कार की भिड़न्त हो गई। इस भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए।
हादसा उस समय हुआ जब मांडोता से मुकंदगढ़ की ओर जा रही बोलेरो ने एक सवारी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सवारी गाड़ी में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।