सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में आज एनिकट में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। तीनों बच्चे बकरी चराने गए हुए थे। तीनों में से एक बच्चा एनीकट में डूबने लगा तो बाकी दो ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी डूब गए।
जानकारी के मुताबिक नीमकाथाना के गणेश्वर के पास बकरियां चराने वाले तीन बच्चों की पानी में डूबने से माौत हो गई। तीनों बच्चे बकरियां चराने गए थे। नीमकाथाना सदर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणेश्वर के पास स्थित कुलाड़ा जोहड़ा में एक बच्चा एनिकट में डूब गया। उसे बचाने के प्रयास में बाकी के दो बच्चे भी पानी में डूब गए। तीन बच्चों के पानी मे डूबने की सूचना मिलाने पर उपखंड अधिकारी जे पी गौड़, तहसीलदार सरदार सिंह गिल सहित सदर नीमकाथाना पुलिस भी मोके पर पहुंची। एनिकट से तीनों बच्चों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत में बाद तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला जा सका।