राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने तीन नकबजनों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। ये तीनों आरोपित सूने मकानों की रैकी करते और फिर उन्हें निशाना बनाते थे।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण योगेश दाधीच ने बताया कि जयपुर के सांगानेर इलाके मे बढ़ती चोरी और नकबजनी की वारदात की रोकथाम के लिए चाकसू एसीपी वीर सिंह शेखावत के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। सांगानेर सदर थानाधिकारी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने सीतापुरा रीको एरिया में बाइक पर घूम रहे तीन युवकों अकिंत शर्मा निवासी बानसुर, व्रिकम सिंह निवासी फागी और सुनील निवासी कमल कालोनी, सांगानेर को रोका। रोकने पर तीनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और ना ही इनके पास बाइक के कागजात मिले।
इस पर तीनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो सामने आया कि इन्होंने आरकेपुरम कॉलोनी सीतापुरा में स्थित दो मकानों मे चोरी की थी। जिनमें से एक मकान से 23 हजार और दूसरे मकान से बाइक चुराई थी। इस पर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।