लगातार चोरियां होने से गुस्साए लोगों ने एक ऐसा कदम उठाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। इस खौफनाक कदम से तनाव का माहौल पैदा हो गया।
यह घटना है राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर की। जहां के खजूरी गांव में देर रात को दो घरों में लाखों रुपए की नकबजनी की वारदातें हो गई। इससे स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्हें संदेह था कि ढाणी के नजदीक रजवास बस्ती में रहने वाले लोग इन वारदातों में लिप्त रहते है। पुलिस भी चोरी की इन वारदातों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है।
इससे आक्रोशित होकर स्थानीय व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। इसके बाद ग्रामीण पूर्व सरपंच के नेतृत्व में पास ही स्थित रजवास बस्ती पहुंचे। जहां चोरों की धरपकड़ शुरू की। ग्रामीणों को वहां पहुंचने से कंजर बस्ती के लोग और खजूरी गांव के ग्रामीण आमने-सामने हो गए।