फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस की रात चोरों ने ज्वैलरी शॉप पर साधा निशाना

Wed, 18 Oct 2017 05:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सीकर जिले में स्थित नीमकाथाना क्षेत्र के भूदोली में चोरों ने ज्वैलरी शॉप पर हाथ साफ कर दिया।चोर दुकान का शटर तोड़कर एलईडी सहित लाखों रुपए के जेवरात ले गए।
विज्ञापन


केसी ज्वैलर्स दुकान के मालिक कैलाश सोनी ने बताया एक माह पहले ही दुकान का शुभारंभ किया था। बीती रात वे दुकान बंद करके घर चले गए थे। आज सुबह जब आसपास के लोगों ने देखा तो  दुकान का शटर टूटा हुआ था। इस पर लोगों ने उन्हें सूचना दी। जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और दुकान में रखा सामान गायब है। दुकान से एक एलईडी और करीब 6 किलो चांदी, 10 से बीस जोड़ी पायजेव पर चोर हाथ साफ कर गए। सूचना पर सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

उधर, पिछले एक महीने में यहां चोरी की कई वारदात सामने आई हैं, लेकिन पुलिस चोरी की एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी। चोरी की इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें