फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध घूमते पकड़ा, पूछताछ में निकला शातिर वांटेड ठग

Mon, 21 Aug 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
arrest - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बहाने बनाकर ठगी की कई वारदातें कर चुके एक शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अन्य जिले में भी मुकदमे दर्ज है। जिनमें पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार नवीन कुमार उम्र 42 साल है। वह  महावीर नगर तृतीय, थाना महावीर नगर कोटा का रहने वाला है। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश निगरानी के दौरान मोतीडूंगरी थानाधिकारी प्रदीप यादव को संदिग्ध अवस्था में नवीन के इलाके में घूमने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने कल धारा 109, 151 सीआरपीसी के तहत आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि नवीन के खिलाफ थाना महावीर नगर कोटा व जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के थाना ज्योतीनगर, करधनी व अशोक नगर में धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज है।

जिनमें वह गिरफ्तार हो चुका है तथा उदयपुर व अन्य कई जगह भी मामले चल रहे है। यह व्यक्ति नौकरी दिलाने, फर्जी प्लाटों के कागजात देकर खरीद फरोख्त, फर्जी बैंककर्मी बनकर लोन दिलाने व अन्य तरह से ठगी की वारदात करने वाला शातिर अपराधी है। डीसीपी ने बताया कि यह आरोपी कई थानों में वांछित है इसके खिलाफ थाना करधनी, जयपुर व थाना महावीर नगर कोटा में स्थाई वारन्ट जारी होने की भी जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें