फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में लाखों की चोरी, पब्लिक ने कर डाली धुनाई

Mon, 21 Aug 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चोरों की धुनाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर में इन दिनों चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि अब उन्हें हाईकोर्ट तक में चोरी करने से डर नहीं लग रहा। आज दिनदहाड़े ऐसा ही मामला सामने आया, जहां आरोपी लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन


दरअसल, पूरी घटना जोधपुर हाईकोर्ट परिसर से जुड़ी हुई है। यहां गिरोह के लोगों ने रैकी करने के बाद एक स्टाम्प वेंडर से करीब तीन लाख रुपए की नकदी चुरा ली। समय रहते उसे इसकी भनक लगी तो आसपास के लोगों ने दो चोरों को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने जमकर उन दोनों की धुनाई कर दी। वहीं एक आरोपी मौके से नकदी लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोग दोनों आरोपियों को पकड़कर उदयमंदिर थाने लेकर गए। इस दौरान पूरे रास्ते लोगों ने दोनों चोरों की जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस मौके पर आमजन के हाथ चढ़े चोरों के साथी के बारे में तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें