एक फोन आया और उसे सुनने के बाद नगीना की हंसती मुस्कुराती जिंदगी उजड़ गई। जानिए, फोन करने वाले ने ऐसा क्या कहा...
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में रहने वाली नगीना के लिए फोन पर बोले गए तीन शब्दों ने झकझोर दिया। मानो, उसका सब कुछ तबाह हो गया। हंसती-मुस्कुराती जिंदगी उजड़ गई हो।
जैसलमेर निवासी नगीना को उसके पति ने फोन पर तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। अपने पति से पीडि़त नगीना इन दिनों दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। अब नगीना अपनी मां और भाई के साथह महिला आयोग की जिलाध्यक्ष सुधा पुरोहित से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।
जिसमें बताया कि 10 दिन पहले उसके पति अब्दुल गफार ने फोन कर तीन तलाक दे दिया। रिकॉर्डिंग सुनने के बाद सुधा पुरोहित ने कलेक्टर, एसपी व राज्य महिला आयोग से बात कर नगीना को न्याय दिलाने की बात कही है।