एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में लगी भीषण आग में दोस्तों के फंसे होने की आशंका के चलते वह आग में कूद गया, लेकिन वह खुद को नहीं बचा सका।
यह घटना राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके की है। यहां दादी का फाटक के पास पुष्पा कॉम्पलेक्स है। यह कॉम्पलेक्स महेंद्र बाजिया का है। जिनका भूतल पर पुष्पा इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से शोरूम है। कल धनतेरस की रात शोरूम का एक कर्मचारी होतो अपने दो साथियों के साथ परिसर में सो रहे थे। आधी रात को अचानक होतो की आंख खुली तो शोरूम आग की लपटों में घिरा हुआ था। वह हड़बड़ाकर शोरूम से बाहर आ गया।
बाहर आने के बाद उसे अपने दोनों साथी नजर नहीं आए। उसे लगा कि वह अंदर फंसे हुए हैं। इस पर वह उन्हें बचाने के लिए आग की लपटों से घिरे शोरूम में घुस गया। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल पाया और अंदर ही जिंदा जल गया।