फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों की जान बचाने के लिए आग में कूदा, फिर खुद को नहीं बचा सका

Wed, 18 Oct 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी आग - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में लगी भीषण आग में दोस्तों के फंसे होने की आशंका के चलते वह आग में कूद गया, लेकिन वह खुद को नहीं बचा सका। 
विज्ञापन


यह घटना राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके की है। यहां दादी का फाटक के पास पुष्पा कॉम्पलेक्स है। यह कॉम्पलेक्स महेंद्र बाजिया का है। जिनका भूतल पर पुष्पा इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से शोरूम है। कल धनतेरस की रात शोरूम का एक कर्मचारी होतो अपने दो साथियों के साथ परिसर में सो रहे थे। आधी रात को अचानक होतो की आंख खुली तो शोरूम आग की लपटों में घिरा हुआ था। वह हड़बड़ाकर शोरूम से बाहर आ गया। 

बाहर आने के बाद उसे अपने दोनों साथी नजर नहीं आए। उसे लगा कि वह अंदर फंसे हुए हैं। इस पर वह उन्हें बचाने के लिए आग की लपटों से घिरे शोरूम में घुस गया। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल पाया और अंदर ही जिंदा जल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी होती तो वह बच सकता था

इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी आग - फोटो : Vishnu Sharma
होतो को अशंका थी कि उसके दोनों दोस्त शोरूम में थे, जबकि वे दोनों पहले ही बाहर आ गए थे। इसकी जानकारी उसे होती तो वह अंदर नहीं जाता । 

पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार होतो नागालैंड का रहने वाला था और वह लंबे अरसे से यहीं जयपुर में रह रहा था। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं आग लगने की प्रारंभिक वजह शार्ट सर्किट या फिर किसी आतिशबाजी की चिंगारी बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें