प्रदेश में युवक के द्वारा पेड़ पर फंदा लगाकर जान देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके बाद से यहां आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी है।
चौंकाने वाली यह घटना राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में लवाड़ा के बरुदंनी गांव की है। यहां आज सुबह जालेश्वर महादेव मंदिर रोड पर ग्रामीणों को नीम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर झूलता नजर आया। इसके बाद यहां मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतक का नाम सत्यनारायण है। पुलिस ने अभी मौके पर कोई भी सुसाइड नोट मिलने से इनकार किया है।
हालांकि, स्थानीय लोगों में चर्चा है कि मृतक युवक की एक विवाहिता टीचर से नजदीकियां थी। जिसकी भनक लगने पर टीचर के पति ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने युवक को चेताया भी था। तभी से वह तनावग्रस्त चल रहा था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।