फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अनबन के बाद रात को घर से निकला, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश

Fri, 28 Jul 2017 08:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
रात को पत्नी से झगड़े के बाद दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


घटना जयपुर के मुहाना थाना इलाके की है। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त मध्यप्रदेश निवासी 40 वर्षीय घनश्याम के रुप में हुई है। वह गोल्यावास में ही एक बिल्डिंग निर्माण के काम में लगा हुआ था। रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद वह घर से निकला था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि बीती रात को ही घनश्याम का उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह दूसरे कमरे में सोने की बात कहकर चला गया। देर रात को वह घर से निकल गया। पत्नी ने सुबह उठकर देखा तो घनश्याम नजर नहीं आया। आज सुबह करीब 6 बजे गोल्यावास में पेड़ से शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। उसने पेड़ पर तौलिए से फांसी का फंदा लगाया है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें