बजाज नगर थाना इलाके में शुक्रवार सुबह हिम्मत नगर में इंदिरा नगर मोड़ के पास रेलवे पटरियों के खून से लथपथ युवक का शव मिला। सुबह करीब सात बजे शव को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने शव को जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने ट्रेन से गिरकर मौत का अंदेशा जताया है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर एक बैग मिला। जिसके आधार पर शव की शिनाख्त शिवाजी नगर मदनगंज अजमेर निवासी 25 वर्षीय जयपाल के रूप में हुई। वह जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। युवक की जेब में एक मोबाइल मिला। जिसमें गाने चल रहे थे। कानों में ईयर फोन लगा हुआ था और जूते खुले पड़े थे।
मामले की जांच हैडकांस्टेबल बृजेश को सौंपी है। उन्होंने बताया कि मृतक की जेब में मौजे रखे हुए थे और जूते व बैग पटरियों के पास पड़े हुए थे। युवक की ट्रेन से गिरने से मौत होने की संभावना है। ट्रेन से गिरने के बाद युवक का सिर दीवार से टकराया है। दीवार पर खून के धब्बे लग हुए है।