फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में जब्त विस्फोटक का क्या किया एसओजी ने जानें....

Mon, 27 Mar 2017 09:07 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरोपी।
विज्ञापन
शहर के गलता गेट के पास एक गोदाम से बीते शुक्रवार को स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप की टीम ने अवैध रुप से लाए गए एक ट्रक विस्फोटक को सीज किया था। लेकिन एसओजी के पास इतनी भारी मात्रा में पकड़े गए विस्फोटक को सुरक्षित कैसे रखा जाए इसके लिए उपाय नहीं था। इसलिए इस विस्फोटक को दो निजी कंपनियों में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार कोटपूतली की एक फैक्ट्री में अमोनियम नाईट्रेट रखवाया गया है। जबकि जिलेटिन की छड़ें, फ्यूज, वायर व डेटोनेटर चंदवाजी की एक फैक्ट्री में रखवाया गया है।
विज्ञापन


एसओजी के अनुसार विस्फोटक पदार्थ को अच्छे से सीज कर दिया गया है। उसके बाद ही इसे निजी फैक्ट्रीयों में रखवाया गया है। विस्फोटक को फैक्ट्रीयों में रखने की कार्रवाई रविवार को की गई। इसके अतिरिक्त विस्फोटक से सबंधित अन्य आरोपियों की तलाश के लिए एसओजी ने कार्रवाई तेज कर दी है। गौरतलब है कि शुक्रवार को एसओजी ने कार्रवाई करते हुए विस्फोटक के साथ ट्रक चालक व गोदम के मालिक को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें