फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 दुकानों में लाखों की चोरी

Mon, 27 Mar 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
विज्ञापन
सरसावा में चोरों द्वारा उखड़े गए दुकानों के शटर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक ही रात में चोरों ने 23 दुकानों के शटर उखाड़ कर लाखों की नगदी और सामान चोरी कर लिया। चोरी के विरोध में दुकानदारों ने अंबाला हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष के समक्ष दुकानदारों ने रोष जताया। उनकी थानाध्यक्ष से नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों ने पुलिस ने चोरी के खुलासे और सामान बरामद कराने की मांग की। अंबाला हाईवे स्थित पिलखनी बस अड्डे के निकट के दुकानदारों को रविवार की सुबह दुकानों के शटर खुले होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


इस पर दुकानदारों ने मौके पर जाकर देखा। चोरों ने 23 दुकानों से नगदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया था। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद गुस्साए दुकानदारों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गईं। चोरी और जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही दुकानदारों का गुस्सा और भड़क गया। दुकानदारों ने थानाध्यक्ष को खरीखोटी सुनाई। 

थानाध्यक्ष ने दुकानदारों से चोरी के खुलासे के लिए दो दिन का समय मांगा। इसके बाद ही दुकानदारों ने जाम खोला। दुकानदारों ने चोरी के खुलासे के साथ ही चोरी हुआ सामान भी बरामद कराने की मांग की है। इनमें लालचंद, जगदीप, ओमकार, सुशील, राजेश, आलिम, नोमान, फरमान, रामशरण, नवीन, इमरान, मुस्कान, रावल, अशरा, राजकुमार, इस्लाम, सुभाष, दीपक आदि शामिल हैं। उधर, थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दुकानदारों की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


कहां गश्त करती रही पुलिस 
सरसावा। बता दें कि पिलखनी में मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी भी है। इसके अलावा सरसावा थाना क्षेत्र में 100 डायल तीन गाड़ियां, थाने की दो जीप तथा चीता बाइक है। जो दिन रात क्षेत्र में गश्त करने का दावा करती है, लेकिन पिलखनी की चोरी ने पुलिस गश्त के दावे की बखिया उधेड़ कर रख दी है।

जिन दुकानों में चोरी हुई है वे पिलखनी में अंबाला राजमार्ग पर ही स्थित है। ऐसे में सवाल उठता है कि पुलिस को चोरी का पता क्यों नहीं लगा। आखिर राजमार्ग पर गश्त करने वाली 100 डायल की तीनों गाड़ी कहां गश्त पर थी। सवाल ये भी है कि दो दर्जन दुकानों के शटर उखाड़ने के लिए काफी व्यक्ति तथा समय चाहिए। 

राज्यमंत्री और सांसद भी मौके पर पहुंचे 
चोरी और दुकानदारों द्वारा जाम लगाने की सूचना मिलने के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्म सिंह सैनी और सांसद राघव लखनपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बात कर नुकसान का पता लगाया। साथ ही चोरी का जल्द खुलासा कराने का आश्वासन दिया। 

तीन सिपाही निलंबित किए
सहारनपुर। पिलखनी में एक साथ हुई 23 दुकानों में चोरी को एसएसपी लव कुमार ने गंभीरता से लिया है। हाईवे पर तैनात पुलिस की गाड़ी के चालक रमेश, सिपाही विजय और नरेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें