फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां—बाप के साथ सो रही मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म

Fri, 14 Apr 2017 07:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति मां—बाप के साथ सो रही सात वर्ष की एक मासूम बच्ची का अपहरण कर ले गया। इसके बाद बच्ची से दुष्कर्म कर उसे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कल रात सात साल की बच्ची अपने माता—पिता के साथ घर में सो रही थी। देर रात करीब 3 बजे अज्ञात व्यक्ति घर में सो रही इस बच्ची को उठाकर ले गया। इसके बाद बच्ची से दुष्कर्म किया। फिर उसे वहां छोड़ गया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर माता—पिता की नींद खुली तो बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन और आसपास के लोग इसे अस्पताल लेकर गए। जहां भर्ती कर लिया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार बानसूर विधायक शकुंतला रावत गांव में पहुंची और इस बच्ची को अलवर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की भी मांग की।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, मौके पर पहुंची बहरोड़ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। लेकिन शुक्रवार शाम तक भी कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिए कार्रवाई के निर्देश

RAPE - फोटो : demo pic
उधर, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में खेद जताते हुए स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली। 

चतुर्वेदी ने इस घटना में पीड़ित बालिका को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए पीएमओ भगवान और जनरल हॉस्पिटल के अतिरिक्त अधीक्षक अमृतलाल जाटव से बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली। चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश फ़ोन पर बात कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने​ जिला प्रशासन को भी पीड़िता को हर संभव सरकारी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें