फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो चेहरे, जिन्होंने बैंक लूटने की रची साचिश और फिर...

Mon, 20 Nov 2017 05:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान की बहरोड़ थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व बैंक में लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिछले 13 नवम्बर को बहरोड़ के बडौद कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। हालांकि, लुटेरों ने यहां अलमारी तोड़ने का प्रयास किया था जिसमें वे सफल नहीं हो सके। पुलिस ने मामले में बैंक के सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की। इस दौरान बडौद कस्बे के छः लोगो को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में सभी लोगों ने वारदात करना कबूल कर लिया।
विज्ञापन


डीएसपी परमाल सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने वारदात से पहले शराब पी, उसके बाद घटना को अंजाम देने के लिए बैंक के पीछे लगी खिड़की को तोड़कर बैंक में प्रवेश किया। फिर यहां रखी कैश की अलमारी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो कामयाब नही हो पाए। बहरोड़ पुलिस ने बडौद निवासी योगेश उर्फ बलिया, अजित, जयवीर, शशि और कुलदीप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें