फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच : फेसबुक पर टिप्पणी से विवाद, बाजार कराए बंद

Mon, 19 Jun 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा के सांगोद कस्बे में सोमवार शाम भारत—पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर फेसबुक पर की गई टिप्पणी से दो पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। इससे गुस्साए एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बाजार बंद करवा दिए।
विज्ञापन


दरअसल, मामला रविवार को हुए चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से जुड़ा है जिसमें भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। मैच के बाद जैसे ही भारत की हार सामने आई तो कुछ लोगों ने फेसबुक पर तथाकथित टिप्पणियां कर दी। सोमवार सुबह जब किसी ने ये टिप्पणियां देखी तो मामला भड़क गया। इससे नाराज हुए एक पक्ष के लोग थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने मामले में कोई सतर्कता नहीं बरती तो गुस्साए लोगों ने शाम को बाजार बंद करवा दिए। लोगों की मांग है कि फेसबुक पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। हालांकि, पुलिस अभी लोगों से समझाइश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें