फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, सात गिरफ्तार

Tue, 02 May 2017 02:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अजमेर के मांगलियावास क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने सराधना गांव में चल रही नकली घी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छापामारी कर वहां से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के घी सैंपल, वनस्पति घी व पॉम ऑयल बरामद किए है। 
विज्ञापन


ग्रामीण डीएसपी राजेश वर्मा ने बताया की सराधना के डांग स्थित एक जगह पर नकली घी बनाने की फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी। इस पर मंगलवार को पुलिस ने फैक्ट्री की घेराबंदी कर छापा मारा। वहां मौजूद कर्मचारी वनस्पति व पॉम आॅयल से मिश्रित बना रखे घी को विभिन्न माप—तोल में 250 एमएल, 500 एमएल, 1 लीटर, 2 लीटर व 5 लीटर के डिब्बों में तथा अन्य 15 लीटर के पीपों में मिलावटी घी पैक कर रहे थे।

इन डिब्बों पर ब्रांडेड घी कंपनी का मार्का लगा हुआ था। वहां मौजूद लोगों से ट्रेडमार्क व ट्रेडिंग लाइसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर पता चला कि फैक्ट्री में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से घी बनाया जा रहा था। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

इन कंपनियों के नाम से बिक रहा था नकली घी

नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : Amar Ujala
उपाधीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि फैक्ट्री संचालक सहित मजदूरों को गिरफ्तार कर फैक्ट्री को सील बंद कर दिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने भी पड़ताल कर घी के सैंपल लिए है। फैक्ट्री से विभिन्न नामों से ट्रेडमार्क लगाकर पैकिंग में अलग—अलग ट्रेडमार्क से नम्बर अंकित पाए गए।

फैक्ट्री से गिरधारी, डेयरी स्टार, दिव्य कन्हैया, सेठ कन्हैया, डेयरी श्री, गोपालन, गोपाल घर, सारस, मुरलीधर, देवम, बिलोनिया, दीप उत्सव के नाम से 13 तरह के कंपनी ब्रांड के डिब्बों में घी की पेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने फैक्ट्री से  भारी मात्रा में डिब्बे व ब्रांड के रेफर, पीपे, कार्टून व पेकिंग मशीनें जब्त कर ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें