फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और रीडर 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट  

Fri, 29 Sep 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) स्पेशल यूनिट मुख्यालय की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरएएस अफसर और उसके रीडर को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि परिवादी कप्तान सिंह ने एसीबी में यह शिकायत दी कि उसके खिलाफ एसडीएम कोर्ट हिंडौन सिटी के माध्यम से थाना कोतवाली हिंडौन सिटी में 573/ 17 मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें परिवादी की मदद करने के एवज में एसडीएम कार्यालय के रीडर लल्लू राम गुर्जर के माध्यम से एसडीएम रामचंद्र मीणा ने 2.80 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इनमें से दो लाख रुपए रुपए पहले ही परिवादी से आरोपी एसडीएम व रीडर को दे दिए। 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एएसपी स्पेशल यूनिट मुख्यालय आलोक सिंघल के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद आज एसडीएम कार्यालय के रीडर लल्लू राम गुर्जर को एसडीएम के लिए 80 हजार रुपए की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थाने में भी इंस्पेक्टर को रिश्वत देने की बात कही

bribe - फोटो : Demo pic
पूछताछ में लल्लूलाल ने एसडीएम रामचंद्र मीणा के लिए रिश्वत लेने की बात कही। तब एसडीएम रामचंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई राजस्थान के करौली जिले में हिंडोनसिटी एसडीएम कार्यालय में हुई। 

एसीबी के मुताबिक एसडीएम ने भामाशाह योजना के अंतर्गत फर्जीवाड़ा सामने आने पर एक नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ हिंडो​नसिटी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले को दबाकर वापस लेने की बात कहकर एसडीएम रामचंद्र नर्सिंग होम संचालक परिवादी कप्तान सिंह से रिश्वत की मांग रहा था। प्रारंभिक शिकायत में परिवादी ने कुछ रिश्वत हिंडौन सिटी थाने में भी इंस्पेक्टर को देने की बात कही है। जिसकी जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें