फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ने दलाल के मार्फत ली रिश्वत, दोनों को रंगे हाथों पकड़ा 

Wed, 09 Aug 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आरोपी आरएएस अफसर रमेशचंद्र - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
मकान के पट्टे में नाम बदलने के लिए रिश्वत मांग रहे एक आरएएस अधिकारी को एसीबी ने आज सुबह धरदबोचा। यह अधिकारी दलाल के मार्फत रिश्वत की रकम ले रहा था।
विज्ञापन


आरोपी जयपुर विकास प्राधिकरण के जोन तीन का डिप्टी कमिश्नर रमेशचंद अग्रवाल है। एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में एसीबी टीम ने यह कार्रवाई डिप्टी कमिश्नर के मानसरोवर अग्रवाल फार्म, थड़ी मार्केट स्थित घर पर की गई। 

एसीबी के एडीजी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसके मकान के पट्टे पर नाम बदलने के लिए जेडीए के जोन 3 में आवेदन किया था। जिसमें डिप्टी कमिश्नर रमेशचंद्र अग्रवाल एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है। दलाल पुरुषोत्तम के मार्फत बात करने पर रिश्वत की रकम का सौदा 60 हजार रुपए में तय हुआ। इनमें 40 हजार रुपए रमेशचंद अग्रवाल ने अपने दलाल पुरुषोत्तम के मार्फत पहले ले लिए थे। जबकि बीस हजार रुपए की अंतिम किश्त आज देनी थी।
विज्ञापन

तहसीलदार से पदोन्नत होकर आरएएस अधिकारी बना था

गिरफ्तार दलाल पुरुषोत्तम शर्मा - फोटो : Vishnu Sharma
इसके लिए दलाल पुरुषोत्तम ने परिवादी को आज सुबह लालकोठी स्थित अपने घर पर बुलाया। इसके बाद परिवादी को लेकर दलाल पुरुषोत्तम मानसरोवर में अग्रवाल फार्म रमेशचंद्र अग्रवाल के घर पहुंचे। वहां एसीबी टीम भी पहले ही आसपास मौजूद थी। दलाल ने ज्योंही रिश्वत की रकम 20 हजार रुपए रमेशचंद्र अग्रवाल को दी।

एसीबी ने ईशारा मिलते ही रमेशचंद्र और उसके दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर​ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी रमेशचंद्र अग्रवाल फरवरी 2014 को तहसीलदार से पदोन्नत होकर आरएएस अधिकारी बना था।  इससे पहले नगर निगम जयपुर में पदस्थापित रहा था।
विज्ञापन

24 घंटे में एसीबी की जेडीए में दूसरी बड़ी कार्रवाई

कनिष्ठ अभियंता दीपक योगी
एसीबी की जेडीए में 24 घंटे में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। कल जेडीए में एक कनिष्ठ अभियंता दीपक योगी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी जोन 12 में कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदस्थापित है। 

उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दी थी जिसमें बताया कि उसने गणेश विहार, झोटवाड़ा में एक मकान का पट्टा जारी करवाने के लिए करीब दो साल पहले जेडीए में आवेदन किया था। पिछले छह माह से यह फाइल जेडीए के जोन 12 में आ गई थी। जिसमें पदस्थापित जेईएन दीपक योगी परिवादी हरिसिंह के भूखंड की मौका रिपोर्ट एवं पट्टा जारी करवाने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। इस मामले में जेडीए के और भी अधिकारियों की लिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें