फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 5 दिन बाद दुल्हन ने किया 'ऐसा', जिसने भी देखा दंग रह गया

Tue, 13 Feb 2018 07:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
bride
विज्ञापन

उसके हाथों में सजी शादी की मेंहदी अभी हल्की भी नहीं हुई थी कि उसने एक खतरनाक कदम उठाकर सभी को सकते में डाल दिया। उसने मौत को गले लगा लिया। पीछे छोड़ गई कई सवाल, जिनके उत्तर पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन


चिड़ावा थाना क्षेत्र के सुलताना गांव में 22 वर्षीय विवाहिता ने पंखे के हुक पर चुन्नी का फंदा डाल कर खुदखुशी कर ली। जानकारी के अनुसार मृतका पूजा जांगिड की शादी 7 फरवरी को झुंझुनूं में हुई थी। सुलताना स्थित परिवार में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए पूजा दो दिन पहले पीहर आई थी। बीती रात उसने दादी के साथ खाना खाया और फिर सोने चली गई। देर रात उसने फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। 

विज्ञापन

वो फंदे से लटक रही थी

suicide
सुबह जब मृतका की दादी की आंखे खुली तो पोती पूजा पंखे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर चिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी भेजा।

चिड़ावा तहसीलदार बृजेश गुप्ता, थानाधिकारी रामप्रताप चारण व मृतका के परिवार की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका का सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसमें खुदकुशी के कारणों की कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें