फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल के भाई की मौत से अवसाद में थी मां, नवजात को हॉस्पिटल से उठाकर ले गई दो बहनें 

Mon, 15 Jan 2018 06:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
new born baby - फोटो : demo
विज्ञापन
12 साल के छोटे भाई की मौत से मां सदमे में थी। बाप दूसरी शादी करना चाहता था। ऐसे में परिवार को टूटने से बचाने के लिए दो सगी बहनों ने साजिश रची और एक नवजात बच्चे का हॉस्पिटल से दिनदहाड़े अपहरण कर भाग निकली। 
विज्ञापन


यह वारदात राजस्थान के भरतपुर शहर में हुई थी। जिसमें पुलिस ने कामयाबी हासिल करते हुए पांच दिन बाद दोनों आरोपी सगी बहनों को आज गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले घबराई युवती अपहृत बच्चे को 13 जनवरी को रारह से सांतरूक जाने वाली नहर के किनारे छोड़ कर चली गयी थी। साथ में, एक पर्ची भी छोड़ी। जिस पर लिखा था कि यह बच्चा जनाना अस्पताल से चुराया हुआ है। तब बच्चे को बरामद कर पुलिस ने उसे परिजनों को सौंपा था। 

भरतपुर एसपी अनिल टांक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रियंका (20) निवासी सरूपा नौगावा पुलिस थाना सादाबाद जिला हाथरस यूपी हाल दाऊजी मन्दिर के सामने शास्त्री पुरम काॅलोनी थाना सिकन्दरा आगरा और उसकी बहन शिवानी (23) निवासी सौंख रोड पाली खेडा मथुरा उत्तरप्रदेश है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

​पर्ची पर लिखा-अस्पताल से चुराया बच्चा है

new born baby - फोटो : DEMO PHOTO
गौरतलब है कि भरतपुर में मथुरागेट पुलिस थाना इलाके के राजकीय जनाना अस्पताल से 10 जनवरी को गोपालगढ़ के हैवतका गांव निबासी सद्दीक की पत्नी मनीषा ने बेटे को जन्म दिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे भरतपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां करीब दो घंटे की रैकी के बाद दोनों बहनें मदद के बहाने मनीषा को बातों में लगाकर उसके नवजात शिशु को 10 जनवरी को दिनदहाड़े अस्पताल से चुराकर ले गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जुटाए। जिसमें दोनों आरोपी बहनों का हुलिया आया।

साथ ही, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी के नंबर सामने आए। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबरों के आधार पर मथुरागेट थाना पुलिस ने उत्तरप्रदेश में लक्ष्मणसिंह के घर पर दबिश देकर उसकी दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बहनों के 12 वर्षीय भाई की दो साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। तब से उसकी मां मीना देवी सदमे में थी। उसे सदमे से उबारने और पिता द्वारा दूसरी शादी के दवाब को रोकने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। इनका पिता आर्मी में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें