फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोनियम नाइट्रेट का अवैध कारोबार, ATS ने किया दो व्यापारियों को गिरफ्तार

Wed, 13 Dec 2017 08:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
फर्जी बिल्टी तथा बिल से अमोनियम नाइट्रेट की सप्लाई के आरोप में दो और कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस राजस्थान की टीम ने दोनों आरोपी सप्लायर्स को पुणे, महाराष्ट्र से पकड़ा है। 
विज्ञापन



एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मैसर्स पैरीनाईट्रेट के अधिभोक्ता ताटीपर्ती सुब्रमन्य सर्मा (47) और आरोपी सर्वेश्वर राव है। दोनों ही औंद रोड, थाना खड़की, जिला पुणे (महाराष्ट्र) के रहने वाले है तथा सगे भाई है। 

पिछले वर्ष फरवरी तथा मार्च में थाना सुखेर, उदयपुर में अमोनियम नाइट्रेट की सप्लाई करने आया ट्रक पकड़ा गया था। जिसमें अमोनियम नाइट्रेट से भरे 270 कट्टे जब्त किए थे। सुखेर थाना पुलिस ने इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर ट्रक के ड्राइवर, खलासी और ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यूं बदली जांच और हुई कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala
राज्य सरकार के निर्देश पर केस का अनुसंधान सुखेर थाना से ट्रांसफर कर एटीएस, उदयपुर को दे दिया गया था। एडीजी एटीएस उमेश मिश्रा के निर्देशन में अनुसंधान एटीएस, उदयपुर की प्रभारी एएसपी रानू शर्मा को सौंपकर विशेष टीम गठित की गई थी। 

अनुसंधान में सामने आया कि यह अमोनियम नाइट्रेट के कट्टों का कन्साईनमेंट मैसर्स दीपक फर्टीलाईजर्स प्रा.लि. पुणे (महाराष्ट्र) में निर्मित किया गया था। उस कंपनी के द्वारा रायगढ़ एंटरप्राईजेज, रायगढ़ (महाराष्ट्र) के माध्यम से मैसर्स पैरी नाइटेट प्रा.लि. पुणे (महाराष्ट्र) को सप्लाई किया गया।

जिसके द्वारा फर्जी बिल्टी तथा बिल से कट्टे राजस्थान भिजवाये गये थे। तब सूचना मिलने पर उदयपुर में पुलिस ने फरवरी, 2016 में अमोनियम नाइट्रेट से भरा ट्रक जब्त कर लिया था।केस की अनुसंधान अधिकारी एएसपी रानू शर्मा द्वारा नोटिस जारी कर दोनों कारोबारियों को अनुसंधान में पूछताछ के लिए आज एसओजी मुख्यालय पर बुलाया गया, जहां पुछताछ के बाद उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें