व्यापारियों को लट्ठ देते हुए कांग्रेसी
- फोटो : amar ujala
दो दिन पहले ज्वैलर्स पर हुए हमले के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण रजत मार्केट पहुंचकर व्यापारियों को लट्ठ बांटे और कहा कि खुद की सुरक्षा खुद करें। क्योंकि पुलिस प्रशासन व्यापारियों को सुरक्षा नहीं दे सकता।
पूरा मामला राजस्थान के कोटा जिले का है। यहां आज नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और व्यापारियों को लट्ठ सौंपे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से कहा कि उन्हें खुद की सुरक्षा खुद ही करनी है। नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि बयानों में कोटा की सुरक्षा व्यवस्था को भगवान भरोसे होने का हवाले दे रहे हैं, ऐसे में आमजन और व्यापारी वर्ग कहां जाए।