फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत भगाने के नाम पर तांत्रिक ने महिला से कर डाली ऐसी फरमाइश

Tue, 05 Dec 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
tantrik demo pic
विज्ञापन
महिला पर से भूत-प्रेत का साया उतारने के लिए एक तांत्रिक ने ऐसी फरमाइश कर डाली जिसे सुनकर महिला दंग रह गई।   
विज्ञापन



मामला ब्रह्मा की नगरी पुष्कर का है। यहां एक महिला की तबीयत कई दिन से खराब चल  रही थी। ससुराल वालों ने एक तांत्रिक को इलाज  के लिए बुलाया। कथित तांत्रिक ने घरवालों को बताया कि महिला पर भूत-प्रेत  का साया है और इलाज शुरू करने की बात कही। 

इसके बाद तांत्रिक ने सुसर, ननद और अन्य सभी का कमरे से बाहर निकाल  दिया।
 
विज्ञापन

फिर करने लगा यह

प्रतीकात्मक तस्वीर
ससुर और अन्य परिजनों के बाहर जाने के बाद कथित तांत्रिक ने इलाज शुरू किया इस दौरान उसने महिला के साथ अश्लील हरकत की। महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने उसे साथ में सोने की फरमाइश कर डाली। 

यह सुनकर महिला दंग रह गई। महिला ने उसका विरोध किया और अपने पति को फोन कर दिया। खुद को फंसता हुआ देख तांत्रिक वहां से रफूचक्कर हो गया। पति ने तांत्रिक का पीछा भी किया, लेकिन वो हाथ नहीं लगा।

इसके बाद महिला और उसका पति पुष्कर थाने पहुंचकर आपबीती बताई। उन्होंने कथित तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें