देवर भाभी ट्रेन से जा रहे थे, मनचलों ने भाभी के साथ छेड़खानी कर दी। देवर ने विरोध किया तो उन्होंने उसका बुरा हाल कर दिया। घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है।
टीएडी पैसेंजर में सवार होकर भाभी के साथ खुर्जा जा रहे युवक को भाभी से छेड़खानी के विरोध पर ट्रेन से धक्का दे दिया गया। वह तो गनीमत कि यह हरकत शौहदों ने उस समय की, जब ट्रेन महरावल स्टेशन पर रुकने के लिए धीमी गति में थी।
पढ़ें:- शोहदे ट्रेन में करते रहे मां और बेटी से बदसलूकी, किसी के न आने पर मजबूरन उठाना पड़ा ये कदम
इसलिए युवक के गंभीर चोट नहीं आई। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। इससे पहले कि उसके साथ ट्रेन में सवार महिलाएं कुछ समझ पातीं, ट्रेन आगे रवाना हो गई। बाद में जख्मी युवक जिला अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज कराने के बाद युवक अपने घर चला गया। इस मामले में किसी तरह की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
फिरोजाबाद के नई बस्ती याकूब मार्ग के रहने वाले जावेद के बेटे शाबिर के भाई साजिद का एक दिसंबर को खुर्जा की रहने वाली युवती से निकाह हुआ था। निकाह के बाद जावेद परिवार की एक अन्य महिला के साथ अपनी भाभी को छोड़ने टीएडी में सवार होकर खुर्जा जा रहा था।