राजधानी में बीती रात अज्ञात बेखौफ बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर पुलिस थाने के सामने ही खाली मैदान में एक युवक की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। इसके बाद पेट्रोल छिड़ककर लाश को आग लगा दी।
आज तड़के मैदान में सैर करने आए लोगों ने अधजली लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। तब महकमे में हड़कंप मच गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर से लेकर आला अधिकारी घटनास्थल पर दौड़ पड़े।
वारदात को गंभीरता से लेते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने रात को गुरुवार रात को एक आदेश जारी कर शिप्रापथ थानाप्रभारी संजय गोदारा समेत छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। लाइन हाजिर हुए अन्य पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल दिनेश, सुरेश, योगराज, जयकृष्ण, कांस्टेबल ड्राइवर शैतान सिंह है।