फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी में घर बनाकर खेल रहे थे चार मासूम, दफन हो गई जिंदगी

Sun, 28 Jan 2018 04:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मिट्टी भरभराकर ढह गई - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी के दिन मिट्टी के घर बनाकर खेल रहे चार मासूम की जिंदगी मिट्टी में ही दफन हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो घरों के चार चिराग बुझ गए। इनमें दो बच्चे सगे भाई थे। अन्य दोनों बच्चे भी इनके ही परिवार के थे। 
विज्ञापन


यह हादसा राजस्थान के सीकर जिले में हुआ। पुलिस के अनुसार हादसे में संजय (10) पुत्र रामावतार ढिकिया, कृष्णा (8) पुत्र बनवारी ढिकिया, अभिषेक (11) और राहुल (10) पुत्र बीरू ढिकिया की मौत हो गई।

ये चारों एक ही परिवार के बच्चे है। पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक सीकर शहर में देव गैस गोदाम के पास वन विभाग अपनी जमीन पर तारबन्दी करवाकर खुदाई करवा रहा है। इससे करीब दस फीट से ज्यादा गहराई की खुदाई हो चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खाई में उतरकर मिट्टी के घर बनाकर खेल रहे थे

डॉक्टर्स ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया - फोटो : डेमो
रविवार को यहां रहने वाले परिवारों के चारों बच्चे खाई में उतरकर मिट्टी के घर बनाकर खेल रहे थे। इस दौरान मिट्टी भरभराकर ढह गई। इससे चार बच्चे दब गए। आसपास खेल रहे अन्य बच्चे वहां से भाग गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटा कर बच्चों को निकालने का काम शुुरु किया।

उन्हें एसके अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर्स ने चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सीकर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। वहां कोहराम मच गया। वहां पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से बच्चों के रिश्तेदारों ने मुआवजा देने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें