पति से फोन पर हुए झगड़े के बाद एक महिला ने तैश में आकर अपने दो मासूम बच्चों के सामने ही जान दे दी। मां को आंखों के सामने फंदे से झूलता देख दोनों मासूम भाई-बहन बिलखने लगे। तब घटना का पता चला।
यह मामला राजस्थान के भरतपुर शहर का है। यहां नगला दौलतपुर, भरतपुर निवासी वर्षा (26) की चार साल पहले विनोद यादव से हुई थी। वे दोनों हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मथुरा गेट थाना इलाके में रह रहे थे। उनके दो बच्चे हैं। इनमें तीन वर्षीया बेटी गुनगुन और डेढ़ साल का बेटा डुग्गू है। वर्षा का पति विनोद यादव गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी डिपार्टमेंट में काम करता है।
कल शाम को विनोद ने वर्षा को फोन किया था। तब उनमें किसी बात पर बहस हो गई। आपसी झिकझिक के बाद वर्षा ने फोन काट दिया। इसके बाद वर्षा ने तैश में आकर कमरे के रोशनदान से चुन्नी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उस वक्त वर्षा के दोनों बच्चे भी वहीं कमरे में मौजूद थे। वे दोनों मां को देखकर बिलखते रहे।