हाइवे पर कंटेनर चालक को बंधक बनाकर करीब 15 लाख रुपए की बीयर लूटने वाले गिरोह के दो लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। इस गैंग ने लूटी गई बीयर के कार्टन मुर्गी दाना बनाने वाली फैक्ट्री में छिपा रखा था।
पुलिस ने लुटेरों की निशानदेही पर फैक्ट्री से लूटी गई बीयर की 1150 पेटियां और लूटी गए कंटेनर को दौसा जिले के गांव परवेनी से बरामद कर लिया। लूट की वारदात अलवर में हुई थी। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फैक्ट्री मालिक ओमप्रकाश जाटव और रोशन जाटव है। ये दोनों गांव मलावली थाना लक्ष्मणगढ़, जिला अलवर के रहने वाले है और यहीं मुर्गी दाना बनाने की फैक्ट्री चलाते है।
पुलिस को मिली इस सूचना से हुआ खुलासा
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Demo pic
पुलिस के अनुसार, 14 दिसंबर को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने अलवर में भूगौर तिराहे पर बीयर के कार्टनों से भरा एक कंटेनर लूट लिया था। कंटेनर में करीब 15 लाख रुपए की बीयर थी। लुटेरों ने कंटेनर के ड्राइवर को बंधक बना लिया।
फिर उसे गांव पिनान थाना राजगढ़ अलवर के पास हाइवे किनोर जंगल में पटक कर फरार हो गए थे। वारदात के बाद ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी। तब सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सदर थानाप्रभारी को आज मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मलावली, थाना लक्ष्मणगढ़ में मुर्गी का दाना बनाने की एक फैक्ट्री है। जिसमें लूटी हुई बीयर की पेटियां भरी हुई है। तब एएसपी अलवर ग्रामीण डाॅक्टर मूलसिंह राणा के निर्देशन में पुलिस टीम ने फैक्ट्री पर दबिश देकर वहां छिपा कर रखी लूटी गई बीयर की पेटियां बरामद कर ली और दोनों आरोपी फैक्ट्री संचालकों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ कर लूट गिरोह की तलाश की जा रही है।