नक्सलियों ने एक बार फिर से कहर बरपाया है। नक्सलियों ने कंपनी की साइट पर तैनात दो गार्डों की बेरहमी से हत्या कर दी। जानें पूरा मामला
घटना बिहार के पटना जिले की है। जमुई में नक्सलियों ने जलाशय योजना के निर्माण में लगी कंपनी के साइट पर तैनात दो गार्डों को अगवा करने के बाद उनकी नृशंस हत्या कर दी है।
पढ़ें:- नाले में पड़े बोरे से बह रहा था खून, खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
घटना की पुष्टि करते हुए एसपी जयंतकांत ने बताया है कि दोनों की हत्या गला काटकर की गई है। पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि दोनों कुंडघाट जलाशय योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य की साइट पर तैनात थे।